जिला के चर्चित जहरीली शराब मौत मामले में चार को आजीवन कारावास 

जिला के चर्चित जहरीली शराब मौत मामले में चार को आजीवन कारावास 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।अनन्य उत्पात न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राजकुमार चौधरी ने जहरीली शराब से हुए 12 व्यक्तियों की मौत मामले में नामजद चार अभियुक्तों को दोषी पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को सात सात लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाए है।

अर्थ दंड नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा कोटवा थाना के दीपऊ निवासी अजय कुमार यादव, ललन यादव एवं तुरकौलिया थाना के सोहेल छपरा निवासी राजेश सहनी व जयसिंहपुर निवासी नवल किशोर यादव उर्फ गब्बर यादव को हुई हुई है।

मामले में प्रशासन ने हरसिद्धि थाना कांड संख्या 249/2023 कराया था। जिसमें आरोप था कि 15 अप्रैल 2023 को जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक महिला सुशीला देवी की आंखों की रोशनी चली गई थी।

जहरीली शराब से मरने वालों में सोनेलाल पटेल, छोटेलाल मांझी, राजू यादव, अजय सिंह, लक्ष्मण मांझी, वीरेंद्र मांझी, ब्रजेश यादव, लक्ष्मण यादव, हीरालाल मांझी, मनोज महतो, हीरालाल सिंह,मुन्नी पटेल है।

पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध 30 अक्टूबर 2023 को आरोप पत्र समर्पित किया था। विशेष लोक अभियोजक अनिल सिंह ने 49 गवाहों की गवाही कराई थी। न्यायाधीश ने नामजद अभियुक्तों को 21 नवंबर 2026 को दोषी करार देते हुए केंद्रीय कारागार में भेज दिया था।

गुरुवार को सजा की बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने बिहार मद्द निषेध अधिनियम 2018 की धारा 30(ए),33,36,34 एवं धारा 304/34 भादवि में दोषी पाते हुए उक्त सजा सुनाए। कारागार में बिताए अवधि का समायोजन सजा की अवधि में होगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page