बेतिया में ज्वेलर्स दुकान में हुई भीषण लूट के बाद रक्सौल पुलिस अलर्ट 

बेतिया में ज्वेलर्स दुकान में हुई भीषण लूट के बाद रक्सौल पुलिस अलर्ट 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। बेतिया में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई करोड़ों रुपये की लूट की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रक्सौल पुलिस भी अलर्ट है। शहर में स्वर्ण आभूषण की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की।

जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। इस दौरान व्यवसायियों को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। एसडीपीओ ने दुकानदारों को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, उनकी नियमित निगरानी करने, रात्रि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा जरूरत के अनुसार सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी व्यवसायी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।

बैठक के बाद एसडीपीओ मनीष आनंद ने पुलिस टीम के साथ पटेल पथ, मीना बाजार सहित शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित ज्वेलर्स दुकानों का निरीक्षण किया।  दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य स्वर्ण आभूषण की दुकानों में लूट और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाना तथा व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी लगातार जारी रहेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page