जितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध नेपाली शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सैनिक रोड बड़हरवा के पास छापेमारी कर रोहित कुमार (22 वर्ष), पिता मुकेश राउत एवं बच्चा मुखिया (25 वर्ष), पिता मेघु मुखिया, दोनों निवासी बनकटवा, थाना जितना को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 90 बोतल कस्तूरी नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी प्रत्येक बोतल 300 एमएल की है। कुल बरामद शराब की मात्रा 27 लीटर बताई गई है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई सैनिक रोड जोलगांवा छोटी पुलिया के पास की गई। यहां पुलिस ने नूर कलीम (19 वर्ष), पिता लाल मोहम्मद, निवासी रघुनाथपुर, थाना छौड़ादानों को 600 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी तथा कुल शराब की मात्रा 180 लीटर बताई गई है।
इस प्रकार जितना थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 690 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब (207 लीटर) के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

