घूस लेते कथित दलाल की गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज

घूस लेते कथित दलाल की गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज
Facebook WhatsApp

-मोतिहारी अंचल के राजस्व कर्मचारी सस्पेंड 

मोतिहारी।  जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम के इस सख्त कदम से प्रशासनिक महकमे और अंचल कार्यालय में हड़कंप  है।

प्रभात कुमार पर जमीन से संबंधित दाखिल-खारिज  कार्य के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसके जिम्मा नगर निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। उक्त कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्रवाई और सदर अंचलाधिकारी की जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

शिकायत मिलने के बाद 19 नवंबर 2026 को निगरानी टीम ने छतौनी थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या नगर मंदिर के पास जाल बिछाया और प्रभात कुमार के माध्यम से 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उनके अटर्नी श्याम कुमार को रंगेहाथ दबोच लिया था। गिरफ्तार अटर्नी श्याम कुमार को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि भू-माफियाओं से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा करने के मामले में नगर थाना में उसके खिलाफ पहले से ही कई कांड दर्ज हैं।

निगरानी की इस कार्रवाई के बाद से अंचल कार्यालय कर्मियों में खलबली मच  गई थी। डीएम ने प्रभात कुमार को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, सुगौली निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

जबकि सदर मोतिहारी के अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे संबंधित आरोपों से जुड़े आरोप-पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएं। यह निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page