हिंदू-मुस्लिम एकता और मौलाना आजाद के विचारों से ही होगा देश का भला

हिंदू-मुस्लिम एकता और मौलाना आजाद के विचारों से ही होगा देश का भला
Facebook WhatsApp

-वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा पर जोर देने की अपील की

मोतिहारी। शहर के ऐतिहासिक जिला स्कूल मैदान में रविवार को भव्य ‘पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों, कौमी एकता और उच्च शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि देश की वास्तविक तरक्की और खुशहाली केवल हिंदू-मुस्लिम एकता और मौलाना अबुल कलाम आजाद के दिखाए रास्ते पर चलकर ही संभव है। वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग को देश के संविधान और कानून के दायरे में रहकर ही अपने सभी कार्यों को अंजाम देना चाहिए।

आपसी भाईचारा, अमन और शांति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा। सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते हुए ‘आला तालीम’ (उच्च शिक्षा) पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में किसी भी समाज के उत्थान के लिए आधुनिक और उच्च शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है।

मुंबई से आये अंजुमन इस्लाम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.जहीर काजी ने अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर तालीम दिलाएं, ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं, विज्ञान, तकनीक और अन्य उच्च पदों पर पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। मोतिहारी में भी शिक्षण संस्थान स्थापित हो, इसके लिए अपना भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सदारत कर रहे ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों व देश के नवनिर्माण में दिये गये कुर्बानियों को रेखांकित किया।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. खालिद अनवर, आयोजन समिति के डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. अब्दुल खबीर, डॉ. परवेज़ अजीज, डॉ. ताहेरूद्दीन, प्रो. मृत्यूंजय कुमार यादव, मौलाना मशहरूद्दीन शाहिद, मौलाना जफरुल्लाह खान चिश्ती, मौलाना जावेद कासमी, मुफ्ती ज्याउल हक, मौलाना जफर अब्दुल रऊफ कासमी, मौलाना इनायतुल्लाह फिरदोसी,मौलाना अबु तालीब रहमानी व मौलाना असगर इमाम मेहदी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर भाजपा नेता अब्दुल रहमान, सहाफी ओजैर अंजुम, डाॅ. खुर्शीद अजीज, शकील अंसारी, जदयू नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ. सबा अख्तर, जिला अवकाफ कमेटी के सदर सैयद मोबीन अहमद, शिक्षक अमानुल्लाह, नजीउल्लाह खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page