पूर्वी चंपारण को मिला कुंभकरण की झांकी युक्त नशामुक्त भारत अभियान रथ 

पूर्वी चंपारण को मिला कुंभकरण की झांकी युक्त नशामुक्त भारत अभियान रथ 
Facebook WhatsApp

माउंट आबू शांतिवन से  शिव ध्वज दिखाकर रथ  मोतिहारी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के लिए रवाना 

मोतिहारी। व्यसन मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से माउंट आबू के शांतिवन परिसर से आकर्षक झांकी से सुसज्जित विशेष रथ को मोतिहारी के लिए रवाना किया गया।

यवर हेल्दी हॉस्पिटल के समीप मेडिकल विंग के वरिष्ठ भाई-बहनों ने शिव बाबा का ध्वज दिखाकर रथ को रवाना किया। इस रथ की विशेष आकर्षण कुंभकरण की झांकी है। झांकी के माध्यम से दर्शाया गया है कि आज संसार के लोग अज्ञानता के कारण कुंभकरण की निद्रा में सोए हुए हैं। ब्रह्माकुमारी बहनें उनके कानों में ज्ञान रूपी अमृत का घोल पिलाकर उन्हें जागृत कर रही हैं। साथ ही संदेश दिया जा रहा है कि उठो, भारत में भगवान आए हैं और परमात्मा कह रहे हैं कि अभी अंतिम परिवर्तन का दौर आरंभ हो गया है। परमात्मा से संबंध जोड़े और अपने घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि कायम  करिए।

झांकी के माध्यम से बताया गया है कि यह परमात्म ज्ञान प्राप्त करने  का दुर्लभ अवसर है, जो पांच हजार वर्ष के कल्पचक्र में संगमयुग पर मिलता है।

रथ के सारथी बीके अभिमन्यु भाई ने बताया कि इस रथ का निर्माण गुजरात में लगभग दो महीने से किया जा रहा था। निर्माण के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू लाया गया, जहां मेडिकल विंग के वरिष्ठ भाई-बहनों ने शिव ध्वज दिखाकर इसे मोतिहारी के लिए रवाना किया।मोतिहारी सेवाकेंद्र की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना दीदी ने बताया कि प्रेरणादायक झांकी से सुसज्जित यह रथ चंपारण में आध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश लेकर अपनी सेवा यात्रा शुरू करेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page