राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन
मोतिहारी। प्रशासनिक पहल पर जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जर्नलिज्म पोपलिस्ट एवं रिस्पांसिबल विषयक संगोष्ठी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोकप्रियता-केंद्रित एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही पत्रकारिता में निष्पक्षता, विश्वसनीयता, तथ्यपरकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश के द्वारा विषय प्रवेश कराया गया, तत्पश्चात वरीय पत्रकार इंतजार उल हक, अवनीश कुमार, अमित कुमार, गौरीशंकर कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने विषय वस्तु आधारित अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार सिंह के द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में पत्रकारिता में विश्वसनीयता को महत्व दिया और आज के दौर में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विनोद कुमार सिंह, गौरी शंकर कुमार,इंतजार उल हक,अरुण कुमार सिंह,अवनीश कुमार सिंह,अमित कुमार, रवि कुमार गुप्ता, सोहराब आलम, सोहेल अहमद, शकील अहमद, अंजनी सिंह,सज्जाद आलम, नदीम आलम,अरमान आलम, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, शानू पांडेय, रत्नेश कुमार संजय सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

