भारत विकास परिषद ने 251 छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री

भारत विकास परिषद ने 251 छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री
Facebook WhatsApp

रक्सौल। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को आत्मसात करते हुए पुराना एक्सचेंज रोड स्थित मौजे चौक पर भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान  251 छठ व्रतियों को  फल, नारियल, अगरबत्ती, बिन्दी, सिंदूर एवं माचिस सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार ने किया। शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है।

यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। छठ व्रतियों की सेवा एवं सहयोग करना परिषद के लिए सौभाग्य की बात है। परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ एवं संगठन सचिव अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि छठ जैसे पावन पर्व पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण केवल सहयोग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सेवा-संस्कार का परिचायक है।

वहीं पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह, दिनेश प्रसाद एवं अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2013 से लगातार प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के विनोद कुमार, बिमल कुमार सर्राफ, सुनील कुमार, विजय कुमार साह, अजय कुमार, दिनेश प्रसाद, अरविंद जायसवाल, प्रतीक कुमार, रीता देवी, विशाल कुमार एवं सूरज कुमार उर्फ बंटी समेत अन्य सदस्यों ने सराहनीय सहभागिता निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page