डीएम- एसपी ने पकड़ीदयाल नगर पंचायत स्थित छठ घाटों की तैयारियों का लिया जायजा
-एसडीओ ने अबतक के तैयारीयों की दी विस्तारपूर्वक जानकारी
मोतिहारी। महापर्व छठ को जिले में शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पकड़ीदयाल नगर पंचायत के छठ घाटों का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत पकड़ीदयाल उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6,7 एवं खाकी बाबा छठ घाट पर जाकर वहां की तैयारियों के देखा।अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छठ घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूर तैयारी मुकम्मल रूप से कराई जा रही है।प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पानी की गहराई को देखते हुए बैरिकेडिंग कराया गया है।
घाटों पर सुरक्षा को भांप गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। घाट पर चेंजिंग रूम भी बने हुए हैं। वॉच टावर भी लगाएं जा रहे है। जिलाधिकारी ने घाटों के मुकम्मल व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छठ पर्व लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। घाटों पर उनको पूरी सहूलियत मिले, इसका ध्यान रखा जाए कि किसी भी व्रती को घाट पर आने, घाट पर पूजा करने एवं वापस घर लौटने में कोई असुविधा नहीं हो। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि शांतिपूर्ण तरीके से सद्भावपूर्ण वातावरण में छठ को संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें, घाटों पर स्वच्छता को बनाए रखें। उन्होने उपस्थित सभी को महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी।

