पत्रकार की मां का हृदयगति रुकने से निधन, दो साल पहले भैया दूज के दिन ही पिता की हुई थी मौत 

पत्रकार की मां का हृदयगति रुकने से निधन, दो साल पहले भैया दूज के दिन ही पिता की हुई थी मौत 
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। प्रखंड के जाने माने पत्रकार राहुल कुमार की मां रामदुलारी देवी (68) का हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि पर्व-त्योहार को लेकर वह दिनभर अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं।

रात में अचानक सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रहे थे। इसी दौरान चिरैया के समीप रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जाता है दीपावली की रात्रि पटाखा बजने की तेज आवाज से तबियत खराब होना शुरू हो गया था। इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विडंबना यह है कि वर्ष 2024 में भैया दूज के दिन ही राहुल कुमार के पिता का निधन हुआ था। ठीक दो वर्ष बाद उसी पर्व के दिन मां का भी निधन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक पवन जायसवाल, नागेश्वर प्रसाद,पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव, अजय सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, रामविनय यादव,भाजपा नेता प्रभुनारायण, सांसद प्रतिनिधि जीतू शाह, छात्र नेता आकाश सिंह राठौर,नीमा के अध्यक्ष डॉ. तबरेज आलम, पत्रकार बिनोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग के नाम शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page