भैंस लेकर थाने पहुंचा शख्स,भैंस की पिटाई करने का आरोप

भैंस लेकर थाने पहुंचा शख्स,भैंस की पिटाई करने का आरोप
Facebook WhatsApp

कोटवा। भैंस की बुरी तरह पिटाई की शिकायत के साथ भैंस को लेकर एक व्यक्ति सीधे थाना पर पहुंच गया। उस वक्त थाने पर अजीबोगरीब स्थिति बन गई। उक्त व्यक्ति थाना क्षेत्र के कझिया गांव का रामाधार सहनी बताया गया है। रामाधार सहनी ने बताया कि उसके भैंस को स्थानीय कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बावजूद इसके न्याय की फ़रियाद लेकर पीड़ित व्यक्ति भैंस के साथ थाना पर पहुंच गया। वही आरोपितों का कहना था कि भैंस को पीटा नहीं गया है अपितु जबरन उनलोगों को फ़साने की साजिश रची जा रही है।

इस घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक रामाधार सहनी के छह बेटे है जिसमें चार बेटे और बहु से जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। रामाधार सहनी ने विरोधी बेटे के परिवार के सदस्यों पर भैंस की पिटाई करने का आरोप लगाया है।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बाप – बेटों के बीच का मामला है। पिता ने एक ही बेटे को जमीन रजिस्ट्री कर दी है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई की जायेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page