जीविका दीदियों ने की नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान की शुरुआत

जीविका दीदियों ने की नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान की शुरुआत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ के तहत ‘गांव का संकल्प’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिले में  जन जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। जीविका के अंतर्गत सभी संकुल संघों में इस अभियान की शुरुआत प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों और ग्रामीण परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनें,  सहायक आयुक्त,मद्यनिषेध  और  जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका  मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान उपस्थित सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, जिला परियोजना प्रबंधक, ब्रह्माकुमारी बहनों और सभी जीविका दीदियों ने एक सुर में नशामुक्त बिहार के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। संस्थान की बहनों द्वारा जीविका दीदियों को मानसिक दृढ़ता, राजयोग और व्यसनमुक्ति के सरल उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाने और हर घर तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए यह विशेष अभियान अगले 7 नवंबर 2026 तक जिले के विभिन्न संकुल संघों में निरंतर चलाया जाएगा। जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका दीदियां ग्रामीण समाज में बदलाव की सबसे बड़ी वाहक हैं।

उनके माध्यम से नशामुक्ति का यह संदेश हर घर और हर गांव तक पहुंचेगा, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण होगा। मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहयोग की बात दोहराई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page