एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र सहित बॉर्डर पर चलाया सघन स्वान दस्ता अभियान 

एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र सहित बॉर्डर पर चलाया सघन स्वान दस्ता अभियान 
Facebook WhatsApp

बनकटवा। 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी मोतिहारी द्वारा श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट के निर्देशन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत गिरीघाट में श्वान दस्ते के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस दौरान श्वान दस्ते की सहायता से संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी ली गई, ताकि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।जानकारी एसएसबी के अधिकारियो ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page