बेतिया में शॉर्ट सर्किट से 21 घर राख, लाखों की संपत्ति जली

बेतिया में शॉर्ट सर्किट से 21 घर राख, लाखों की संपत्ति जली
Facebook WhatsApp

बेतिया। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन अंचल क्षेत्र की गहिरी पंचायत के वार्ड नंबर 03 स्थित मुसहर टोली में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग की चपेट में आने से करीब 21 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

इस दौरान घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। अगलगी में अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद करीब दो दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।

पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुप लाल यादव ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग और तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक कई घर जलकर राख हो चुके थे।

मुखिया ने बताया कि अगलगी में अमीत मांझी, पुरन मांझी, संतोष मांझी, मनोहर मांझी, किशोरी मांझी, सुघन मांझी और आकाश मांझी समेत करीब 21 परिवारों के घर जल गए। घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी सहित एक भैंस झुलस गई। इससे पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है।घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। मुखिया ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने और सरकारी सहायता देने की मांग की है। फिलहाल अग्निपीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page