पूर्व विवाद में भवानीपुर रणक्षेत्र में तब्दील,लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से खूनी संघर्ष !

पूर्व विवाद में भवानीपुर रणक्षेत्र में तब्दील,लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से खूनी संघर्ष !
Facebook WhatsApp

-किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोग हुए घायल

सुगौली। पूर्व विवाद मे प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत स्थित भवानीपुर गांव में हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।

अचानक हुई इस हिंसक झड़प से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक किशोरी समेत करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है।

वहीं, पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल होने लगा।

इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए और गांव में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संघर्ष में एक पक्ष के पलटू सहनी,मुनीलाल सहनी,भोलालाल सहनी,अकलू सहनी,चंदन सहनी और राजेंद्र सहनी घायल हो गए। वहीं, बिंदू सहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दूसरे पक्ष के भी तीन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक किशोरी के शामिल होने से घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। अब पुलिस जांच और कार्रवाई को लेकर गांव के लोगों की निगाहें टिकी हैं। आखिर पूर्व विवाद किस वजह से इतना बढ़ा कि मामला हिंसक संघर्ष तक पहुंच गया? इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांचों उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page