आवास योजना का लिंक भेजकर किया जा रहा है स्कैम,सावधानी जरूरी
-कोटवा के युवक का वाट्सअप हैक कर किया स्कैम
कोटवा। अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किए है या आपका चयन हुआ है , तो सावधान रहिए। साइबर फ्रॉड की इन दिनों नई चाल के जाल में लोग फंस रहे है। मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगो को मैसेज लिंक भेज कर ठगी किया जा रहा है।
साइबर ठग नया तरीका ईजाद किए है। वह प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर स्कैम कर रहे है। इसको लेकर मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहा है। आवास योजना देखते ही लोग सीधे – सीधे उक्त लिंक को आपरेट कर रहे है , नतीजतन स्कैम के शिकार हो रहे है। हाल में एक ऐसा मामला कोटवा में सामने आया है,जहां तबरेज़ आलम नामक व्यक्ति के साथ स्कैम हुआ है।
बताया गया है कि तबरेज के वाट्सअप पर आवास योजना को लेकर एक लिंक आया , चूंकि उसने भी आवास के लिए आवेदन किया था, ऐसे में उसने तत्काल मैसेज को खोला, फिर कुछ डिटेल्स लिखना था , मसलन आधार नम्बर , मोबाइल नंबर आदि। उक्त जानकारी देने के बाद सबमिट करते ही उसका वाट्सअप हैक हो गया। कुछ ही देर में उसके फोन में अंकित कई वाट्सअप नम्बरो पर स्कैमर ने इमरजेंसी बताते हुए 2 हजार रुपए की डिमांड कर दी , जहां उसके कुछ करीबियों ने पैसे डाल भी दिए , इस तह से उक्त व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया।
तबरेज़ ने इसकी शिकायत पुलिस और साइबर अपराध से जुड़े प्लेटफार्म पर करने की बात कही है। बहरहाल लोगो को इससे सीख लेकर चौकन्ना रहने की जरूरत है अन्यथा स्कैमर्स कभी भी स्कैम कर सकते है। इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि आवेदन की जानकारी उनको नहीं है , यदि ऐसा मामला है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

