छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,पटना रेफर
सिकरहना। चिरैया थाना क्षेत्र के बरैठा मठ गांव में रविवार की सुबह छत से गिरकर 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। जिसे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष अपने घर की छत पर लगे नल से सड़क पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे पीसीसी सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। संतोष बरैठा मठ गांव निवासी नारद सिंह का पुत्र है। वह एक राइस मिल में मुंशी का काम करता है। घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हैं।

