शराब समेत तीन मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

शराब समेत तीन मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी सिकंदर सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मझौवा भेड़ियारी गांव निवासी बंती सहनी के पुत्र सिकंदर सहनी (46 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इसी दौरान सिकंदर सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शराब से जुड़े एक मामले समेत कुल तीन मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना संकलन और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page