सरेह में पुलिस की कार्रवाई, 400 पीस कस्तूरी शराब बरामद
रक्सौल। पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिसवा के सरेह से 400 पीस कस्तूरी शराब बरामद की है। पुलिस की इस बरामदगी से इलाके में शराब कारोबार को लेकर चल रही कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि जांच के क्रम में सिसवा के सरेह से 400 पीस कस्तूरी शराब बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शराब किसकी थी और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

