संग्रामपुर में 165 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

संग्रामपुर में 165 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-स्विफ्ट कार और टीवीएस राइडर बाइक जप्त

संग्रामपुर। गुप्त सूचना के आधार पर संग्रामपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा।

कार्रवाई के दौरान शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार और एक टीवीएस राइडर बाइक भी जब्त की गई। अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने बताया की शनिवार की देर रात्री पूर्वी मधुबनी पंचायत के ठाकुरटोला गांव में विजय साह के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 80 बोतलें , 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड की 312 बोतले, धुरंधर इंडियन ग्रेन व्हिस्की की 228 बोतले  व ऑफिसर्स चॉइस  व्हिस्की की 48 बोतलें शामिल हैं।

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार व पुलिस टीम ने इस मामले में विजय कुमार साह गांव  पूर्वी मधुबनी ठाकुरटोला, और आनंद ठाकुर गांव दरियापुर तिवारी टोला, वार्ड संख्या-4 को गिरफ्तार किया । वहीं, फरार व्यक्ति की पहचान मोहित कुमार उर्फ जल्लू के रूप में की गई है।

गिरफ्तार विजय साह के विरुद्ध पहले भी शराब से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं, फरार बताए गए मोहित कुमार उर्फ जल्लू के खिलाफ भी पूर्व में शराब एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।छापेमारी टीम  में  अपर थानाध्यक्ष विकास आनंद,दरोगा अजीत कुमार पंडित व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page