थाना परिसर में 37 अभियुक्तों की गुंडा परेड, कराया, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ

थाना परिसर में 37 अभियुक्तों की गुंडा परेड, कराया, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना परिसर में रविवार को जितना पुलिस ने शराब कांड, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों, चोरी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों के कुल 37 अभियुक्तों की गुंडा परेड कराई। इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को कानून के प्रति सचेत करते हुए आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया।

गुंडा परेड के दौरान सभी 37 अभियुक्तों का नाम-पता दर्ज किया गया। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास से संबंधित जानकारी संकलित कर फोटोग्राफी भी कराई गई। पुलिस की इस प्रक्रिया का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों की पहचान और उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों को व्यवस्थित रखना तथा निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।

परेड के उपरांत सभी अभियुक्तों को शराब का सेवन नहीं करने और शराब की बिक्री में शामिल नहीं होने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि शराब से जुड़े गैरकानूनी कार्यों से दूर रहना आवश्यक है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page