पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
मोतिहारी। मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला नतीजतन इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चटिया गांव निवासी अवधेश पटेल (45), पिता सिंघासन राउत के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मलाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

