चोरी के 59 मोबाइल फोन के साथ कार सवार पांच बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, दो नेपाली महिला शामिल

चोरी के 59 मोबाइल फोन के साथ कार सवार पांच बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, दो नेपाली महिला शामिल
Facebook WhatsApp

-92 हजार में खरीदें गये थे 60 फोन,मुजफ्फरपुर के मास्टरमाइंड की तलाश में रेड 

-पहले भी 4-5 बार मोबाइल फोन की खेप कैरी किया है गैंग 

मोतिहारी। 92 हजार में 59 चोरी का मोबाइल फोन खरीद कर मुजफ्फरपुर से रक्सौल जा रहे बदमाशों को मेहसी पुलिस ने दामोदरपुर कट के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल फोन की खेप के साथ किया कंपनी की सोनेट कार में पांच लोग भी पकड़े गए हैं, जिसमें तीन पुरुष और दो नेपाली महिला शामिल थी। बताया गया है कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मेहसी पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में रामगढ़वा चंपापुर का रामप्रवेश कुमार , रक्सौल का नवनीत सिंह और घोड़ासहन कदमवा का साहेब कुमार शामिल है।

पुलिस के मुताबिक साहेब कुमार इस टीम को लीड करता था, जबकि मुजफ्फरपुर का अफजल आलम इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। यह गैंग चोरी या छीनी हुई मोबाइल फोन को खरीद कर बिक्री करता है। जब्त मोबाइल फोन में सभी की कीमत 10 – 12 हजार से अधिक है। पुलिस ने उक्त बदमाशों के पास से 59 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक उक्त मोबाइल फोन की खेप इन बदमाशों ने मुजफ्फरपुर से हायर किया था, जिसे रक्सौल तक लेकर जाना था। वहां  रिसीवर तक फोन को पहुंचना था। बताया गया है कि इससे पहले भी या गैंग चार-पांच बार मोबाइल फोन की खेप लेकर इस रास्ते से गुजर चुके हैं।

बहरहाल पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के मास्टर माइंड सहित इस टीम में शामिल अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुटी है और चिन्हित करते हुए छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर एसआई कन्हैया कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

छापेमारी टीम में डीएसपी चकिया संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह, मेहसी थाना अध्यक्ष सानू गौरव,  सब इंस्पेक्टर कौशल कुमार,  कन्हैया कुमार, शालिनी भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page