देसी शराब के साथ बाइक सवार चार तस्कर गिरफ्तार
लखौरा। स्थानीय थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के क्रम में थाना अंतर्गत अजगरवा बहुअरी तीन मुआनी के पास 100 लीटर देशी चलाई शराब साथ 02 मोटरसाइकिल के साथ 4 तस्करों को दबोच लिया गिरफ्तार लोगों में झगरु सहनी पिता दयानंद सहनी, संदीप कुमार पिता साहेब सहनी, संतलाल कुमार पिता दयानंद सहनी, ओसियर सहनी, सभी गांव अजगरवा थाना लखौरा जिला पूर्वी चंपारण के बताए गए हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि शराब एवं सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, लिहाजा कारोबारी अपनी हरकतों को छोड़ दें अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।

