कॉलेज रोड की बदहाली को लेकर युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन

कॉलेज रोड की बदहाली को लेकर युवा सहयोग दल ने ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
Facebook WhatsApp

– शीघ्र निर्माण एवं स्थायी जल निकासी की मांग

रक्सौल। के.सी.टी.सी. कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर युवा सहयोग दल, रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में ग्रामीण कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बताया कि कॉलेज जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमाव रहता है, नतीजतन छात्र-छात्राओं, शिक्षक, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है,तथा सड़क से गुजरना जोखिमपूर्ण बन जाता है।

इस अवसर पर युवा सहयोग दल के कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि कॉलेज रोड की बदहाली केवल सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि यह हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा और आम जनता की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। उन्होंने विभाग से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में  अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया, 

 महासचिव मुकेश पटेल, सचिव सूरज पटेल, संगठन प्रभारी सतीश केसरी, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल, राजन जायसवाल, अमित सचिन, विकेश कुमार, अमित मिश्रा सहित अन्यो  का नाम शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page