स्वास्थ्य संस्थानों की बदल रही  तस्वीर, मरीजों को  बेहतर सुविधा का विभाग का दावा 

स्वास्थ्य संस्थानों की बदल रही  तस्वीर, मरीजों को  बेहतर सुविधा का विभाग का दावा 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, मरम्मती एवं रंग-रोगन के कार्य तेजी से कराये जा रहे है।

इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इन प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य संस्थानों की तस्वीर बदल रही है, बल्कि मरीजों एवं उनके परिजनों को भी अधिक सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण मिल सकेगा। स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की ओर एक सार्थक पहल है।

बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि संरचनाओं में बदलाव के बाद स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मी मरीजों के प्रति कितना संवेदनशील बन पाते हैं। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page