वेलफेयर ट्रस्ट की अनोखी पहलः ‘एक विद्यार्थी – एक पौधा’ का दिलाया संकल्प

वेलफेयर ट्रस्ट की अनोखी पहलः ‘एक विद्यार्थी – एक पौधा’ का दिलाया संकल्प
Facebook WhatsApp

चकिया। आर्यावर्त्त वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय जनसेवा अभियान के तीसरे दिन बुधवार को माधोपुर गोविंद स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं के स्वागत गान से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सामाजिक कुरीतियों पर आधारित लघु नाटिका, भाव-नृत्य और हास्य प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सिर्फ मंच तक सीमित न रखते हुए ट्रस्ट ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। विद्यालय परिसर में दशहरी आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और बच्चों को ‘एक विद्यार्थी – एक पौधा’ का संकल्प दिलाया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव कुमार केसरी ने बताया कि 12 से 17 अक्टूबर तक चलने वाला यह विशेष अभियान सेवा, समृद्धि और बाल एवं सामुदायिक विकास के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘ज्ञान एवं प्रेरणा अभियान’, ‘युवा संवाद’, ‘स्वच्छ विद्यालय परिसर’ और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘कुपोषित बचपन’ जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

इस छह दिवसीय अभियान का समापन 17 अक्टूबर को शीतलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 176 पर होगा, जहां बच्चों के बीच किट और पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। मौके पर विद्यालय परिवार, पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page