पुलिस लिखी बोलेरो ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर, छात्र का पैर टूटा

पुलिस लिखी बोलेरो ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर, छात्र का पैर टूटा
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया चौक के समीप हादसे के बाद ग्रामीणों ने घेरा वाहन, 112 पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

तुरकौलिया। मोतिहारी-अरेराज मुख्य सड़क पर तुरकौलिया चौक के समीप बुधवार को पुलिस लिखी बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार बीए का छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में छात्र का पैर टूट गया। जख्मी छात्र की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रेजा आलम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बीए की परीक्षा देने बाइक से मधुबन जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुरकौलिया चौक के समीप उजले रंग की पुलिस लिखी बोलेरो गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान बोलेरो ने सामने से आ रही पल्सर बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रेजा आलम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है।

बताया गया कि बोलेरो में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया। बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इधर, पुलिस ने जख्मी छात्र को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा है। परिजनों का आरोप है कि बोलेरो चालक गलत दिशा से आकर बाइक में ठोकर मारी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया की पुलिस की गाड़ी नहीं है, वह पोस्ट ऑफिस का रुपया लेकर जा रहा था। जिससे दुर्घटना की सूचना है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page