रंगदारी, मारपीट और धमकी का आरोपी  अभियुक्त गिरफ्तार

रंगदारी, मारपीट और धमकी का आरोपी  अभियुक्त गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा  जितना थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त चन्देश्वर सिंह (62 वर्ष), पिता रूपदेवन सिंह, धेनुखी बलुआ गांव निवासी थाना जितना को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें  न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा दिया गया।  उसके विरुद्ध जितना थाना कांड संख्या 230/26, 4 अक्टूबर 2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 308(2), 119(1), 115(2), 329(3), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज  है।

प्राथमिकी से संबंधित आवेदन में जमीन पर कब्जे के प्रयास, रुपये मांगने, हथियार के बल पर धमकी देने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की सत्यता का निर्धारण पुलिस की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगा। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page