नशीली पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत झांझरा गांव में बुधवार की रात्रि गुप्त सुचना के आधार पर जितना पुलिस ने छापेमारी कर 400 ग्राम प्रतिबंधित पदार्थ गांजा बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में मोहन कुमार, पिता रामएकबाल साह, निवासी झांझरा, थाना जितना, को गिरफ्तार किया है। मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

