सीकारिया बीएड कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन

सीकारिया बीएड कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सिकारिया बीएड कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्रों ने पीएम के जीवन पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुगौली विधायक राजेश कुमार उर्फ़ बब्लू गुप्ता, भाजपा नेता यमुना सिकारिया, गाँधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रामएकबाल प्रसाद, रक्सौल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अवध पटेल, सिकारिया कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति दूबे एवं बर्षा रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वललित कर किया।आगत अतिथियों को सीकारिया कॉलेज के चेयरमैन यमुना सीकारिया ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बब्लू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के राजनीतिक जीवन में सेवाभाव से काम किया है। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि दूसरे नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। बब्लू गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा ही राजनीति का मूल उद्देश्य होना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेता यमुना सिकारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का जो विकास किया है।जिससे आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रहा है। हमारी नीतियों को दूसरे देश अपना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के जीवनी पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page