वाहन जांच में तकरीबन 49 लाख की वसूली
मोतिहारी। बिहार परिवहन विभाग पटना से प्राप्त निर्देश एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानच अभियान में हेलमेट,सीट बेल्ट,ट्रिपल लोडिंग,बिना वैद्य चालक अनुज्ञप्ति के वाहन चालन खतरनाक ढंग से वाहन चालन, प्रदूषण, बीमा परमिट,ओवरलोडिंग, फिटनेश,ओवरस्पीड इत्यादि उल्लंघनों पर विशेष रूप से शमन की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 07 से 13 अक्टूबर 2026 तक कुल 1000 वाहनों से 47,99,558/- (सैंतालीस लाख निन्यानबे हजार पांच सौ अनठावन) रूपये शमन की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान नियमित रूप से आगे भी चलता रहेगा।

