कस्तूरबा बालिका विधालय का होगा कायाकल्प, बीडीओ एवं बीपीआरओ का निरीक्षण

कस्तूरबा बालिका विधालय का होगा कायाकल्प, बीडीओ एवं बीपीआरओ का निरीक्षण
Facebook WhatsApp

कोटवा। डीएम सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर बीडीओ चिरंजीवी पांडेय और बीपीआरओ सुमित कुमार अहिरौलिया में स्थिति कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किये।

बताया गया है कि  कस्तूरबा  विद्यालय का शीघ्र ही कायाकल्प किया जायेगा। जहा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर छात्राओं के रहने – खाने और पढ़ाई – लिखाई के स्तर को बेहतर करना शामिल है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का रिपेयर और पेंटिंग कराया जायेगा। पानी निकासी की समस्या है, ऐसे में नाला निर्माण आवश्यक है , जिससे जल निकासी की समस्या समाप्त होगी ।

खेल कूद के लिए एक वाली बॉल या बैडमिंटन कोट बनाया जायेगा। वाशरूम में साफ सफाई आवश्यक है। इसके अलावे बिजली से जुड़ी कुछ समस्याएं है जिसे दूर कराया जायेगा। लाइब्रेरी काफी बढ़िया है  जिसमें ऐसी लगाने की मांग की गई है , इसको लेकर प्रयास करने का भरोसा दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका , वार्डन सहित छात्राएं मौजूद थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page