उप विकास आयुक्त ने की ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार के द्वारा पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक की गई।
उक्त बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आर्डरसीट पेंडेंसी, मेकर लॉगिंग में एफटीओ पेंडेंसी, ड्राफ पीडब्लुएल सूची का ग्राम सभा रिजुलेशन का अपलोड आदि की समीक्षा सभी ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, सभी लेखापाल एवं सभी कार्यपालक सहायक के साथ की गई, जिसमें निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए जयराम चौरसिया भी उपस्थित थे।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लेखापाल के मेकर लॉगिंग में एफटीओ एवं कार्यपालक सहायक के लॉगिंग में आर्डरसीट काफी संख्या में लंबित है। कैम्प मोड में लेखापाल द्वारा मेकर लॉगिंग मे लंबित एफटीओ को तथा कार्यपालक सहायक द्वारा लंबित आर्डरसीट को क्लेयर किया गया, जिससे अच्छी प्रगति हुई।

