प्रशासन ने रक्सौल शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया 

प्रशासन ने रक्सौल शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर के मुख्यपथ पर दशहरा पर्व को लेकर  मंगलवार की शाम अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा, एसडीपीओ मनीष आनंद और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बाटा चौक से रक्सौल थाना तक कार्रवाई की गयी।

अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर रखने तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ जुर्माना भी वसूला। समाचार लिखे जाने तक कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका था। अभियान जारी रहने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

एसडीओ नागमणि कुमार वर्मा ने कहा कि दशहरा के दौरान बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। आम लोगों की सुविधा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखने की अपील की।

वहीं, एसडीपीओ मनीष आनंद ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव, सफाई इंस्पेक्टर रामनरेश कुशवाहा सहित पुलिस  एवं नपकर्मी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page