जिलाधिकारी ने पताही अंचल सह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया 

जिलाधिकारी ने पताही अंचल सह प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया 
Facebook WhatsApp

-समस्याओं को लेकर कर पहुंचे फरियादियों के आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी ने पताही प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी  सर्वप्रथम  अंचल में आए लोगों से मिलकर उनके आने का करण जाना और उनका आवेदन लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।  इसी दौरान एक दिव्यांजन व्यक्ति के द्वारा ट्राई साइकिल की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उनसे आवेदन देने की बात कही जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी को यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  को निर्देश दिया  कि प्रखंड अंतर्गत फसल सहायता बीमा का 5 प्रतिशत जांच सुनिश्चित करेंगे।आवास से संबंधित लाभुकों का जांच कर नाम जोड़ने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी को कुल 11 लोगों ने आवेदन सौंपा, जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत निष्पादन कर सम्बन्धित प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया।

प्रखण्ड कार्यालय नजारत का कैशबुक एवं अन्य संचिकाओं का अवलोकन किया। फलस्वरूप  रख रखाव संबंधी जरूरी निर्देश दिए। अंचल अधिकारी पताही को निऐदेश दिया कि अभियान बसेरा अंतर्गत भूमिहीन लोगों से जो आवेदन अंचल को प्राप्त है, उसे यथाशीघ्र जांच कर प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध जमीन आवंटित करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करें।

परिमार्जन,म्यूटेशन एवं अन्य कार्यों से संबंधित रिपोर्ट की जांच की  एवं लंबित कार्यों को ससमय निष्पादन का निर्देश दिए। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पताही से सोलर स्ट्रीट लाईट के बारे में पूछा  एवं निर्देश दिया  कि प्रखण्ड पताही के सभी वार्डों में सोलर लाइट की जांच करना सुनिश्चित करेंगे।

जबकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भूमिहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र निकट के विद्यालय भवन में शिफ्ट करें। जबकि अन्य समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की।

प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी-सह- प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय में संचालित एमडीएम की क्वालिटी के बारे में पूछताछ की एवं विद्यालय संचालन के टाइम टेबल की जानकारी ली।

कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया कि मनरेगा से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए एवं कार्यों को ससमय निष्पादित करना सुनिश्चित करें। उन्हें ग्रामीण विकास सम्बन्धी सरकार की योजनाओं के गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लाभुकों को राशन वितरण ससमय एवं सही वजन के साथ सुनिश्चित कराया जाए एवं प्रतिदिन कहीं न कहीं राशन वितरण का खुद से निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल मंगला कुमारी भी उपस्थित थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page