मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ रूपये की राहत राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 1,60,201 परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ रूपये की राहत राशि की अंतरित
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज द्वितीय चरण में 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों को अनुग्रहिक अनुदान वितरण के तहत उनके बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 112.14 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।प्रथम चरण में 15 सितंबर 2026 को 8 लाख 77 हजार 190 परिवारों के बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 614.03 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी थी। अब तक कुल 10 लाख 37 हजार 391 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 726.17 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1 लाख 60 हजार 201 बाढ़ पीड़ित परिवारों को अनुग्रहिक अनुदान वितरण के तहत उनके बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से 112.14 करोड़ रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है।

पहले चरण में 8,77,190 बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7 हजार रूपये की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संबंधित विभाग के लोगों एवं प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य को बेहतर ढंग से किया गया। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राहत सहायता से जो परिवार वंचित रह गए हैं उन पात्र परिवारों को भी चिह्नित कर इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति हेतु कृषि इनपुट अनुदान की राशि 14 अक्टूबर को, दशहरा से पहले, उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं की मरम्मती एवं पुनर्स्थापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसे दीपावली से पहले पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना पर काम किया जा रह है। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। हमारी कामना है कि सभी परिवार खुशहाल रहें, बिहार समृद्ध बने और देश विकसित हो।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page