हरसिद्धि के दनही मां भगवती मंदिर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा शुरू

हरसिद्धि के दनही मां भगवती मंदिर में कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा शुरू
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और चौक-चौराहों पर शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा की धूम है। जगह-जगह भव्य पूजा पंडाल सजाए गए हैं। मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में हरपुर राय पंचायत के दनही स्थित मां भगवती मंदिर में कलश यात्रा के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई।

पूजा की शुरुआत से पहले कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गायघाट नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पूजा स्थल पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर में पूजा-पाठ शुरू किया गया।

कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। मां दुर्गा के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां भगवती की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा आयोजन दनही स्थित मां भगवती मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय पूजा समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

पूजा आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।  यात्रा में आचार्य पंडित अरविंद तिवारी, पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, यजमान दारोगा सिंह, इंदु देवी, रविंद्र चौधरी, अरविंद कुमार, सत्येंद्र पाण्डेय, हरेंद्र दास, शुभम कुमार, अवधेश दास, रौनक़, तेजस्वीऔर खुशनंदन कुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से पूजा की शुरुआत की गई। क्षेत्र में नवरात्र को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page