राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित केशव कुमार बने ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर

राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित केशव कुमार बने ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर
Facebook WhatsApp

मुजफ्फपुर। बिहार के शिक्षकों की प्रमुख प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल, मुजफ्फरपुर के प्रधान शिक्षक केशव कुमार को स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नई जिम्मेदारी मिलने पर केशव कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के फाउंडर शिव कुमार, टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन और टीम के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जवाबदेही भी है। वह पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करते हुए टीम के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ शिक्षकों को अपने शैक्षणिक नवाचारों, रचनात्मक गतिविधियों और प्रभावी शिक्षण विधियों को साझा करने का अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त मंच है। इसके माध्यम से शिक्षक एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हैं तथा विचारों के आदान-प्रदान से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए केशव कुमार ने कहा कि टीम के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, शैक्षणिक नवाचारों को प्रोत्साहित करना और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएँ होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के सदस्यों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संगठन के उद्देश्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा, “मुझ पर जताया गया विश्वास मेरे लिए सम्मान भी है और संकल्प भी। मैं पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ की प्रगति में सार्थक योगदान देने का प्रयास करूँगा।”

उक्त जानकारी ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page