‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की बड़ी उपलब्धि, दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की बड़ी उपलब्धि, दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
Facebook WhatsApp

पटना। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई- यू) 2.0 के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होना राज्य के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने उन्हाेंने कहा कि यह सम्मान बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के सफल क्रियान्वयन, आवास निर्माण की तेज गति तथा पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाने के राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

उन्होंने साेमवार काे बयान जारी करते हुए बताया कि विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, तोखन साहू के द्वारा प्रदान किया गया।

नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार को दो श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किया गया है।पहला-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य पुरस्कार: पीएमएवाई -यू 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की तुलना में सर्वाधिक आवासों की ग्राउंडिंग सुनिश्चित करने के लिए बिहार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया।

दूसरा-बड़े राज्यों की श्रेणी में विशेष मान्यता पुरस्कार: पीएमएवाई-यू 2.0 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सर्वाधिक प्रतिशत आवास स्वीकृत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के सशक्त, समावेशी एवं नागरिक-केंद्रित विकास के विजन के अनुरूप राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

“उन्होंने कहा कि ये दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार बिहार के शहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण की गति और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करते हैं।

नीतीश मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम को बधाई दी।

उन्हाेंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार की ओर से विभाग के सचिव, डॉ. संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, विशेष सचिव-सह-मिशन निदेशक शाहिद परवेज़ तथा परियोजना पदाधिकारी-सह-अपर निदेशक उमाकांत पांडे ने पुरस्कार प्राप्त किए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page