हत्या के प्रयास का आरोपी समेत पांच गिरफ्तार
कोटवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास मामले का मुख्य आरोपी शंभू यादव शामिल है।
इसके अलावा शराब मामले में गुड्डू धांगर तथा वारंटी संयोग राम, शिवकुमार राम और महावीर राम को पकड़ा गया है।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। समन सहित कुर्की की कारवाई भी जारी रहेगी।

