बीबी – बच्चे को मारने की धमकी दे रहा बदमाश आर्म्स सहित गिरफ्तार
मोतिहारी। दरपा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तीनकोनी गांव से एक व्यक्ति को अवैध आर्म्स , चाकू और तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिनकोनि गांव का सुरेंद्र सिंह हथियार दिखाते हुए अपने बीवी – बच्चों को जान से मारने का धमकी दे रहा है। घटना की सूचना का सत्यापन करते हुए स्थानीय पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करते हुए सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसके घर से तलाशी लेने के दौरान एक देसी कट्टा , तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो लोहे का बड़ा तलवार बरामद किया गया है पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से सघन पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। छापेमारी टीम में दरपा थाना अध्यक्ष अनीश कुमार , सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार , नेहा कुमारी , पीएससाई पंचम कुमार , जमादार अरविंद पांडे सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

