लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

पटना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनकी जीवनी और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शास्त्रीनगर पार्क स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।प्रदेश के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने भी शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page