अरुणा नदी मे डूबने से 14 वर्षीय लड़की की हुई मौत
सिकरहना। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोईया पूर्वी पंचायत के निमोईया गांव में शुक्रवार की सुबह जिउतिया पर्व को लेकर अरुणा नदी में स्नान करने के गई रामबाबू साह की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की डूबने से मौके पर मौत हो गई।
आनन- फानन में ग्रामीण वहां पहुंचे और ग्रामीणों की सहयोग से बच्ची के शव को नदी से निकाला गया। वहीं परिजनों मे चीख पुकार मच गई। मौके पर घोड़ासहन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया।
जानकारी घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने दी है।

