ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन काे लेकर दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन पर बंद की आवाजाही

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन काे लेकर दिल्ली मेट्रो ने 11 स्टेशन पर बंद की आवाजाही
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय तथा जंतर-मंतर के नजदीक स्थित पटेल चौक सहित 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया है।दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नयी दिल्ली स्टेशनों पर प्रवेश व निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा। हालांकि, डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर इंटरचेंज (मेट्रो ट्रेन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

एक्टिविस्ट, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों की ओर से ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (एसआईआर) के विरोध और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जवाबदेही की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर जंतर-मंतर पर पुलिस, आरएएफ के जवान और दंगा-रोधी वाहन तैनात किए गए हैं।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), आम आदमी पार्टी (आआपा) और कुछ छात्र संगठनों द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाताओं के बड़े पैमाने पर कथित रूप से नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इस विरोध-प्रदर्शन के आह्वान में आम आदमी पार्टी, वाम दल की छात्र ईकाई ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), कांग्रेस की भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) और भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) शामिल हैं।इस बीच नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया, नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। यहां पर किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन, मार्च आदि की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और बचाव के इंतज़ाम किए गए हैं और मेरा सभी से अनुरोध रहेगा कि कानून का पालन करें।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page