महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर संविधान सदन में दी गई पुष्पांजलि

महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर संविधान सदन में दी गई पुष्पांजलि
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर शुक्रवार को आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संसद सदस्य, पूर्व सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूली छात्रों से संवाद किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों महान नेताओं के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने एक्स पर साझा अपने संदेश में कहा कि पूज्य महात्मा गांधी और श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page