देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि । पुलिस ने मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर दो में कार्रवाई कर 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मटियरिया पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी स्व. नगीना पासवान के पुत्र प्रेम पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब की बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मटियरिया वार्ड नंबर दो में छापेमारी की। इस दौरान प्रेम पासवान को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया। छापेमारी  में दरोगा शिखा कुमारी के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page