सारण में गंडक नदी का तटबंध टूटा, तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

सारण में गंडक नदी का तटबंध टूटा, तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
Facebook WhatsApp

सारण। नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बराज से छोड़े गए पानी के बाद गंडक नदी विकराल रूप धारण कर चुकी है। नदी के बढ़ते जलस्तर और दबाव के चलते सारण जिले में बाघाकोल और हैज़लपुर के समीप गंडक नदी का तटबंध अचानक ध्वस्त हो गया।बांध टूटते ही बाढ़ का पानी बड़ी तेजी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में समाने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तटबंध की मरम्मत कराने और ग्रामीणों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।प्रशासनिक आदेश के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन मोटर बोट की मदद से जलजमाव वाले मकानों में फंसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थलों पर पहुंचा रहा है।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई है, जहां दोनों समय पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप, मवेशियों के लिए चारा और अन्य आवश्यक बाढ़ सहायता की व्यवस्था की गई है। जबकि जलसंसाधन विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त बांध को दुरुस्त करने का प्रयास लगातार जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page