बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली, मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली, मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने दिसंबर में सेवानिवृत्त होने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। आनन-फानन में उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।बिहार गृह विभाग की शनिवार देररात जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी कुमार ने हाल में स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी लेने के बाद 25 सितंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया। सरकार ने उनके आवेदन को मंजूर कर लिया।

अधिसूचना के अनुसार, कुमार को तीन महीने का नोटिस देने संबंधी नियमों में छूट देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग की एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, कुमार को कार्यभार संभालने की तारीख से मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है।अधिसूचना जारी होने के साथ ही विनय कुमार की राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति औपचारिक रूप से प्रभावी हो गई। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्ति संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह आदेश जारी किया गया।

मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूचना का अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों के निपटारे और आयोग के कामकाज में मुख्य सूचना आयुक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विनय कुमार के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त होने के बाद अब वह आयोग के स्तर पर लंबित मामलों और सूचना के अधिकार से जुड़े प्रकरणों के निपटारे की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page