आमसभा में उठा गरीब परिवारों के मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा

Facebook WhatsApp

बनकटवा। बनकटवा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना आवास को लेकर आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार ने की।

आमसभा में ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 1689496 तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के ज्ञापांक 2361 के आलोक में आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत तैयार ड्राफ्ट सूची पर चर्चा की गई। बैठक में योजना से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। सूची की समीक्षा के दौरान पात्रता और वंचित परिवारों से जुड़े सवाल भी सामने आए।

वहीं  ग्रामीणों ने उन परिवारों की समस्या रखी।

बताया गया कि आमसभा से पारित प्रस्ताव और संशोधित सूची को आगे विभागीय प्रक्रिया के तहत भेजा जाएगा तथा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। आमसभा के निर्णय से उन परिवारों में उम्मीद जगी है जो आवास योजना के लाभ से वंचित होने का दावा कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के लिए पक्का मकान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जीवन की बड़ी जरूरत है। इसलिए सूची तैयार करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भेदभाव या अपात्र व्यक्ति के चयन की शिकायत सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आमसभाु में प्रस्ताव पारित होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निगाहें प्रशासन और संबंधित विभाग पर हैं। सवाल यह है कि संशोधित सूची कब पोर्टल पर अपलोड होगी, कितने पात्र परिवारों के नाम जुड़ेंगे और

कितने परिवार वास्तव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पा सकेंगे। आमसभा में उठी मांगों का समयबद्ध निष्पादन ही इस पूरी प्रक्रिया की वास्तविक सफलता तय करेगा

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page